कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने कहा- डरपोक लोगों की जरूरत नहीं है

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो डरते हैं वो कांग्रेस छोड़कर जाएं। दूसरी पार्टियों में जो डरते नहीं हैं, निडर नेताओं को कांग्रेस में शामिल करें। 

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में जो डर रहे हैं उनको बाहर निकालो। बीजेपी की फेक न्यूज से डरने की जरूरत नहीं है। डरपोक लोगों की जरूरत नहीं है, हमें निडर लोग चाहिए। कांग्रेस को निडर लोग चाहिए, यही हमारी विचारधारा है।

सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की एक बैठक में शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा, 'डरने वाले बीजेपी में जाएंगे।' वर्चुअल बैठक में वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि डरने वाले बीजेपी में जाएंगे, बीजेपी डर दिखा कर अपने साथ करती है। राहुल गांधी ने कहा कि जो डर गए वो भाजपा में चले जाएंगे, जो नहीं डरेगा वो कांग्रेस में रहेगा।

बता दें कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा हाल में ही जितिन प्रसाद भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर राहुल गांधी ने निशाना साधा है। सिंधिया को हाल ही में मोदी कैबिनेट में जगह भी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News