PM मोदी ''चुनाव चोरी करने'' के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल करते हैं: राहुल गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 02:24 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल ''चुनाव चोरी करने'' के लिए करते हैं।

गांधी ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सीईसी ज्ञानेश कुमार ही ऐसे एकमात्र भारतीय क्यों हैं जिन्हें आजीवन पूर्ण कानूनी सुरक्षा प्राप्त है?'' इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, ''क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उनका इस्तेमाल चुनाव चोरी के लिए करते हैं।''

राहुल गांधी का यह आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले 2023 के कानून की पृष्ठभूमि में लगाया है। इस कानून की धारा 16 के तहत किसी मौजूदा या पूर्व सीईसी अथवा निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ उसके आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए किए गए किसी कार्य, बात या अभिव्यक्ति के संबंध में दीवानी या आपराधिक कार्यवाही अदालत में शुरू या जारी नहीं की जा सकती। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News