प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की पर बोले राहुल गांधी-हमें मार दीजिए, फर्क नहीं पड़ता...किसानों के लिए लड़ेंगे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है और उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यो कुचला गया इसकी जमीनी हकीकत समझने के लिए वह लखीमपुर जा रहे हैं। राहुल ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी के साथ कथित धक्का-मुक्की के सवाल पर कहा, ‘‘हमें धक्का-मुक्की से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें मार दीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमारे परिवार में हमें ऐसा प्रशिक्षण मिला है। लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘देश के ढांचे पर भाजपा और आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया गया है।'' राहुल ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की इजाजत होती है।

PunjabKesari

राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश मे लोकतंत्र खत्म कर दिया है और वह तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी जाने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं को इजाजत दी जा रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष का काम सरकार पर दबाव बनाना होता है ताकि तेजी से काम करते हुए सरकार दोषियों को दंडित करे लेकिन भाजपा अपराधियों को बचाने और जनता की आवाज दबाकर मंत्री के बेटे को बचाना चाहती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News