बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी का कटाक्ष- दो लोगों के विकास के लिए जनता से हो रही लूट

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 10:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार को घेरने के लिए एक भी मौका नहीं छोडना चाहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने साेमवार को ट्वीट कर लिखा कि जनता से लूट, सिर्फ़ ‘दो’ का विकास। उन्हाेंने रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर कटाक्ष करते हुए इसे जनता से लूट बताया है। 

PunjabKesari
 

रसोई गैस सिलेंडर के दामों में  इजाफा
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर  के दामों में भी बड़ा इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर सोमवार से 50 रुपये महंगा मिलेगा। कीमत में इजाफा होने के बाद अब दिल्‍ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपये अदा करने होंगे। 

PunjabKesari
जनता के व्यापार मित्रों के हवाले करना चाहते हैं मोदी: राहुल गांधी 
वहीं इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चालीस प्रतिशत जनता के व्यापार (कृषि) को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं। उन्होंने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा था कि  हिंदुस्तान का सबसे बड़ा व्यापार कृषि का है। 40 लाख करोड़ रुपये का व्यापार है। दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह किसी एक व्यक्ति का व्यापार नहीं है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News