धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री, उन्हें हटाया जाना चाहिए : राहुल गांधी
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 03:25 PM (IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा क्योंकि वे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक बन चुके हैं और छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने जो जरूरत से ज्यादा बल का प्रयोग किया, उससे कई बच्चों को गहरा नुकसान पहुंचा है।
मीडिया से रूबरू होते हुए राहुल गांधी ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हज़ारों लोग बाहर हैं। उन्हें जाना ही होगा।" राहुल गांधी ने आरोप लगाया, "NEET पेपर लीक के कथित मामले को लेकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे छात्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने ज़रूरत से ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया।" उन्होंने दावा किया कि कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें पैलेट गन के इस्तेमाल से उनकी आंखों को नुकसान पहुंचना भी शामिल है।ॉ
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "Dharmendra Pradhan is a criminal education minister. He has to be removed. He is a symbol of the collapse of our education system. He has to go. He is the reason why thousands of people are outside. He has to go." pic.twitter.com/Mm1Vs9Yaxb
— ANI (@ANI) July 24, 2026
बताया गया है कि 20 जुलाई को हुए CJP मार्च के दौरान कई प्रदर्शनकारी पैलेट गन से घायल हो गए थे। इसे राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का एक दुर्लभ मामला बताया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने इससे इनकार किया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि जब यह घटना हुई, तब साहिल नाम का एक लड़का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए था और शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिस्सा ले रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि उसकी रोशनी वापस आ पाएगी या नहीं।
