बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री, आधा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा के खिलाफ उतरेंगे मैदान में

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 10:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: विधानसभा चुनाव के चार चरण की वोटिंग हो जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बंगाल के रण में उतरने जा रहे हैं। वह आज से  बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान  की शुरुआत करेंगे। पार्टी की ओर से जारी राहुल के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, वह पहले उत्तरी दिनाजपुर और फिर दाजर्लिंग में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

PunjabKesari

दक्षिण भारत में रहा राहुल गांधी का फोकस
पश्चिम बंगाल में इस बार के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का यह पहला दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने असम, केरल और तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए कई सभाएं, रोडशो और जनसंपर्क कार्यक्रम किए। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रचार में बंगाल को काफी दूर रखा था, अब अचानक राहुल गांधी का चुनावी रणभूमि में उतरना काफी सवाल खड़े कर रहा है।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने भी असम में किया चुनावी प्रचार
 राहुल ने चुनावी अभियान में ज्यादातर समय  दक्षिण भारत के राज्य केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गुजारा। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी फोकस असम की ओर ज्यादा रहा। अब राहुल गांधी आज अपने  चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत   सिलीगुड़ी के माटीगारा-नक्सलबाड़ी क्षेत्र से करेंगे। इसके बाद उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर में उनकी रैली होगी।

PunjabKesari
बंगाल में चार चरणों का मतदान शेष
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अभी चार चरणों का मतदान शेष है। कांग्रेस वाम दलों और नयी पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ गठबंधन कर पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News