राहुल गांधी ने अपने नृत्य कौशल से सभी को चौंकाया, कहा- ''इनकी कला को सीखना व संरक्षित करना चाहिए''
punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 03:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना में अपनी भारत जोड़ी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने नृत्य कौशल से सभी को चौंका दिया। राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह तेलंगाना में आदिवासी समुदायों के सदस्यों के साथ नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है।
Our tribals are the repositories of our timeless cultures & diversity.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2022
Enjoyed matching steps with the Kommu Koya tribal dancers. Their art expresses their values, which we must learn from and preserve. pic.twitter.com/CT9AykvyEY
तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासियों के साथ "कोम्मू कोया" प्राचीन कला रूप नृत्य में भाग लेने के दौरान राहुल ने आदिवासी टोपी पहनी थी। उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया, "हमारे आदिवासी हमारी कालातीत संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। कोम्मू कोया आदिवासी नर्तकियों के साथ मैचिंग स्टेप्स का आनंद लिया। उनकी कला उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिसे हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।"
बता दें कि, 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ी यात्रा अपने 3,570 किलोमीटर के मार्च में 2,355 किलोमीटर की और दूरी तय करेगी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म होगा। यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल सबसे लंबा मार्च है, कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था। तमिलनाडु में हरी झंडी दिखाने के बाद यात्रा पहले ही केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है। यात्रा का अगला चरण महाराष्ट्र में होगा।