मां पास तो बच्चे बन जाते है राहुल गांधी! गाल पकड़ यूं किया सोनिया गांधी को प्यार.. देखें वीडियो
punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 05:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों एक अलग ही विषय पर सुर्खियों में है। दरअसल, पूरे उत्तर भारत में कहर की ठंड पड़ रही है ऐसे में राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान सिंगल टी शर्ट पहने नज़र आ रहे है जिसे देख हर कोई हैरान है। इतना ही नहीं उनकी मां सोनिया गांधी भी राहुल गांधी के टी शर्ट पहनने को लेकर काफी शोक्ड में दिखीं। ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है जिसमें सोनिया गांधी राहुल को बड़ी हैरानी से देख रही है।
इस बीच एक बार फिर से आज कांग्रेस की 138 वीं स्थापना दिवस समारोह में सोनिया गांधी राहुल गांधी के पहनावे को लेकर शोक्ड में थीं। वहीं इस दौरान मां-बेटे का एक बेहद क्यूट मूवमेंट देखने को मिला। ऐसा अकसर देखा जाता है कि जब भी राहुल गांधी लंबे समय के बाद अपनी मां सोनिया गांधी से मिलते है वह बिल्कुल बच्चे की तरह व्यवहार करते है। ऐसा एक बार फिर देखने को मिला।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi had a joyful moment with his mother Sonia Gandhi during the party's 138th Foundation Day celebration event in Delhi pic.twitter.com/tgqBAxY2co
— ANI (@ANI) December 28, 2022
दरअसल, कांग्रेस की स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ बैठे थे। इस दौरान बगल में बैठीं अंबिका सोनी से सोनिया गांधी बातचीत कर रहीं थीं कि तभी राहुल ने मां के गाल पकड़ प्यार किया सोनिया भी राहुल की इस हरकत से हंस पड़ी। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi had a joyful moment with his mother Sonia Gandhi during the party's 138th Foundation Day celebration event in Delhi pic.twitter.com/tgqBAxY2co
— ANI (@ANI) December 28, 2022
बता दें कि इससे पहले भी राहुल-सोनिया की एक और खूबसूरत तस्वीर वायरल हुई थी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में शामिल हुईं थीं. वह 10 मिनट तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं. इस दौरान राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधे थे. और एक दौरान वह अपनी मां को पीछे से गले लगाते दिखे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
जो मोहब्बत इनसे मिली है,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 24, 2022
वही देश से बांट रहा हूं। pic.twitter.com/y1EfLqxluU