राहुल गांधी बोले- मोदी EVM के बिना चुनाव नहीं लड़ सकते... साथ में बताई भारत जोड़ो यात्रा' की शुरूआत करने की वजह

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 09:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और समाज में नफरत को उजागर करने के लिए उन्हें अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समापन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘इंडिया' गठबंधन की रैली में गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ईवीएम, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग'' के बिना लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे। गांधी ने कहा, ‘‘मोदी एक मुखौटा हैं, जो शक्ति के लिए काम करते हैं। वह हल्का आदमी हैं, जिनके पास 56 इंच का सीना नहीं है।''

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘भ्रष्टाचार पर एकाधिकार'' है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या आपको लगता है कि शिवसेना और राकांपा के लोग अलग होकर सत्तारूढ़ गठबंधन में ऐसे ही शामिल हो गए।'' वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिससे पार्टी में विभाजन हो गया। बाद में शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने। वहीं, अजित पवार की बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में फूट पड़ गई।
 

मोदी EVM के बिना चुनाव नहीं लड़ सकते

गांधी ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां सोनिया गांधी के सामने रोते हुए कहा कि उन्हें शर्म आती है कि वह ‘‘इस ताकत से और नहीं लड़ सकते और जेल नहीं जाना चाहते।'' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बिना चुनाव नहीं जीत सकते। गांधी ने कहा, ‘‘हमने निर्वाचन आयोग से वीवीपीएटी (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) की भी गिनती करने के लिए कहा, लेकिन हमारी मांग स्वीकार नहीं की गई।'' विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कई घटक दलों के नेताओं ने रैली को संबोधित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News