जेटली की आवाज अब नहीं गूंजेगी संसद में, हमेशा आएगी उनकी याद : राहुल

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 04:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आवाज अब पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन उनकी कमी हमेशा खलेगी। 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

PunjabKesari

राहुल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली ने अपने चार दशक के शानदार करियर में राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। चूंकि उनकी आवाज पवित्र संसद में नहीं गूंजेगी, लेकिन हमें हमेशा उनकी याद आएगी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और इस दुख को सहने की शक्ति दे।

PunjabKesari

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News