बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे कैंसर से पीड़ित

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 04:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बजाज उद्योग घराने के मुखिया, देश के प्रसिद्ध उद्यमी राहुल बजाज का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पद्मभूषण से सम्मानित राहुल बजाज लम्बे समय से कैंसर से पीड़ति थे। उनका निधन पुणे में हुआ। बजाज का जन्म 10 जून 1938 को हुआ था। वह 1968 में बजाज ऑटो के कार्यकारी अधिकारी बने थे। 

अपने बेबाकपने के लिए प्रसिद्ध उद्यमी ने बाजाज समूह को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने और देश के औद्योगिक परिवेश को समृद्ध करने में उन्होंने बड़ा योगदान दिया। उन्हें 2001 में पद्ममभूषण से सम्मानित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Related News