पंजाबी 2027 में भगवंत मान को कॉमेडी शो में वापस भेज देंगे : आरपी सिंह
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 06:45 PM (IST)
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा राजनीतिक हमला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विपक्षी पार्टियों को "स्कूटर पार्टी" कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए आरपी सिंह ने राज्य के मौजूदा हालात पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
आरपी सिंह ने आरोप लगाया कि आज पंजाब सरकार नहीं चला रही है, बल्कि राज्य की बागडोर रेत माफिया, ड्रग कार्टेल और जबरन वसूली करने वाले गैंग के हाथों में है। उनके मुताबिक, राज्य का कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया है।
CM Mann calls others a “Scooter Party.”
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) March 16, 2026
But Punjab today is run by the sand mining mafia, drug cartels, and ransom gangs.
In 2027, Punjabis will gift him a scooter for his ride back to comedy shows.@BhagwantMann#Punjab2027 pic.twitter.com/w5cdDlFzZ4
आने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि साल 2027 में पंजाब के लोग भगवंत मान को स्कूटर गिफ्ट करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवंत मान इस स्कूटर का इस्तेमाल राजनीति छोड़कर अपने पुराने कॉमेडी शो में लौटने के लिए करेंगे। आरपी सिंह ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और हैशटैग #Punjab2027 का इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि कल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मोगा में एक रैली की थी। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि BJP 2027 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इस बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने BJP को "स्कूटर पार्टी" कहा। मान ने कहा कि पंजाब में BJP सिर्फ एक "स्कूटर पार्टी" है, जिसका मतलब है कि उनके पास इतने कम नेता/MLA हैं कि वे सभी एक स्कूटर पर सवार हो सकते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा कि अगर BJP अकेले चुनाव लड़ना चाहती है, तो उसे पंजाब की 117 सीटों के लिए उम्मीदवार कहां से मिलेंगे?
