1000 मासिक योजना को लेकर घिरी मान सरकार, आरपी सिंह बोले- वादा किया था अब निभाना पड़ेगा

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए देने के चुनावी वादे को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को अपने चुनावी वादे के अनुसार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना तुरंत लागू करनी चाहिए।

पोस्ट में कहा गया कि विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की हर महिला को हर महीने 1000 देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह योजना लागू नहीं हो सकी है। इसी वजह से अब तक प्रत्येक महिला के खाते में लगभग ₹48,000 की राशि पहुंच जानी चाहिए थी, जो अभी तक बकाया है।

<

>

पोस्ट में ‘साड्डा हक ऐथे रख’ लिखते हुए कहा गया कि पंजाब की माताएं और बहनें अपने अधिकार की मांग कर रही हैं। यह केवल आर्थिक सहायता का मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़ा विषय है। साथ ही आरपी सिंह ने मांग उठाई कि मान सरकार को आने वाले पंजाब बजट 2026 में इस योजना की औपचारिक घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार का चुनाव से पहले आखिरी बजट होगा, इसलिए चुनाव के दौरान किया गया वादा अब पूरा किया जाना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News