पंजाब सरकार ने कानून व्यवस्था को किया और मजबूत, पुलिस में हुईं 8378 भर्तियां

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2025 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब सरकार राज्य की जनता की जान-माल की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इसी दिशा में पंजाब सरकार लगातार पुलिस विभाग में भर्ती कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने केवल तीन साल के अंदर 8378 पुलिस भर्तियां कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार पुलिस फोर्स में और भी भर्तियां करने की योजना बना रही है।

डी. जी. पी. गौरव यादव के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और नशे, ड्रग्स, और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। डी. जी. पी. ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है कि पुलिस विभाग में बनी 10 हजार नई पोस्ट्स को जल्दी भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे न केवल पंजाब पुलिस को और बल मिलेगा, बल्कि राज्य में होने वाले अपराधों पर भी रोक लगेगी।

इसके साथ ही सभी जिलों के एस. एस. पी. को आदेश दिए गए हैं कि वे फील्ड में ज्यादा समय बिताएं, थानों की अचानक जांच करें और लोगों के साथ सार्वजनिक बैठकें आयोजित करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस का मुख्य काम न्याय देना है। उन्हें कुछ शिकायतें भी मिली थीं कि कई जिलों में झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि एम. एल. आर. मेरिट पर बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिसिंग को पेशेवर तरीके से करने पर जोर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News