Government Notification:  8 मार्च को सरकारी कर्मचारियों के लिए Restricted Holiday

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 11:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राज्य में आरक्षित छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने इस छुट्टी को अपनी आरक्षित अवकाश सूची में शामिल कर लिया है।

आरक्षित छुट्टी बनाम गजेटेड छुट्टी – क्या है अंतर?
सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार:
 -आरक्षित छुट्टी (Restricted Holiday) केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए होती है और वे इसे वर्ष में दो बार उपयोग कर सकते हैं।
- गजेटेड छुट्टी (Gazetted Holiday) सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर लागू होती है।

इसका मतलब है कि 8 मार्च को पंजाब में स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यावसायिक संस्थान खुले रहेंगे, जबकि सरकारी कर्मचारियों को यह अवकाश चुनने का विकल्प मिलेगा।
 
होली और ईद-उल-फितर की छुट्टी कब?
वहीं,  होलिका दहन इस साल 13 मार्च को मनाया जाएगा। 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली  मनाया जाएगा। इस दिन स्कूलों-काॅलेजों और दफ्तरों में छुट्टी रहेगी।  इसके अलावा ईद-उल-फितर 31 मार्च को पूरे भारत में  मनाने की तैयारी चल रही है। ईद-उल-फितर, रमजान के अंत का प्रतीक है। इसमें सरकारी कार्यालय और स्कूल पूरे देश में बंद रहते हैं।


.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News