Punjab Floods: 1.71 लाख हेक्टेयर फसल तबाह, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, शिवराज चौहान-केजरीवाल ने किया निरीक्षण

punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इस साल का मानसून पंजाब के लिए भारी साबित हुआ है। राज्य के 1000 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। करीब 1.71 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद हो गई है और अब तक 43 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप ने मारी पलटी... 25% से घटाकर 15% किया टैरिफ, इस देश पर मेहरबान हुए अमेरिकी राष्ट्रपति

केंद्रीय और राज्य स्तर पर राहत प्रयास

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। भाखड़ा बांध में जलस्तर 1680 फीट की अधिकतम सीमा से केवल 1 फीट कम है। पानी छोड़े जाने के कारण रूपनगर प्रशासन ने सतलुज किनारे और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

PunjabKesari

राज्य सरकार की तैयारी

पटियाला प्रशासन ने भी घग्गर नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक गांव में गजेटेड अधिकारियों की तैनाती का आदेश दिया है ताकि राहत और बचाव कार्य की निगरानी हो सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर गांव में अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि लोग अपनी समस्याएं सीधे साझा कर सकें और त्वरित समाधान मिले। उन्होंने यह भी बताया कि विशेष गिरदावरी (फसल नुकसान का आकलन) कराने के आदेश दिए गए हैं।

PunjabKesari

स्थिति का आकलन और नुकसान का अनुमान

शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित जिलों – अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला का दौरा किया और किसानों से बात की। उन्होंने इसे 'जल प्रलय जैसी स्थिति' बताया। केंद्र सरकार ने दो टीमें भेजी हैं जो बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करके रिपोर्ट सौंपेंगी।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News