VIDEO: भारत में पैदा की जा रही दुनिया की सबसे छोटी व प्यारी गाए, कुत्ते से भी कम साइज की पुंगनूर देती है इतने लीटर दूध

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 04:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  दुनिया भर के लोगों में जहां कुत्ते और बिल्लियां पालने का चलन   तेजी से बढ़ रहा है वहीं भारत में पैदा की जा रहीं दुनिया की सबसे छोटी व प्यारी गाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं। कुछ समयपहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पुंगनूर गाय के साथ फोटो खिंचाई है वह कुत्ते के आकार की एक अढाई फुट की गाय है जो सिर्फ पांच किलो चारा खाकर रोजाना 3 लीटर दूध दे सकती है।  पुंगनूर गाय की यह ब्रीड दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में विकसित की गई है जो दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती है।

 

Punganur cows from Andhra Pradesh India ( smallest humped cattle breed)
byu/Kind-Temperature4385 inBeAmazed

आंध्र प्रदेश में  विलुप्त होने के कगार पर दुनिया की इस सबसे छोटी गाय पुंगनूर  की नस्ल में  बड़े पैमाने पर सुधार किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक वैद्य ने 14 साल की मेहनत के बाद पुंगनूर गाय की छोटी नस्ल में सुधार किया है। उन्होंने अढ़ाई फीट की पुंगनूर गाय विकसित की और इसका नाम मिनिएचर पुंगनूर रखा गया है। पुंगनूर गाय की आम तौर पर ऊंचाई 3 से 5 फुट के बीच होती है जबकि मिनिएचर पुंगनूर की ऊंचाई अढ़ाई फुट तक ही होती है।नस्ल सुधार के बाद तैयार किए गए इस ब्रीड को विकसित कर कृष्णम राजू एक गौशाला चलाते हैं।

PunjabKesari

दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर जब पैदा होती है तो उसकी हाइट 16 से 22 इंच तक ही होती है। मिनिएचर पुंगनूर की ब्रीड को इस तरह डेवलप किया गया है कि उसकी ऊंचाई 7 इंच से 12 इंच होती है। पुंगनूर गाय की 112 साल पुरानी ब्रीड है जबकि मिनिएचर पुंगनूर को साल 2019 में डिवेलप किया गया। जानकारी के अनुसार असली पुंगनूर गउएं वैदिक काल में विशिष्ट और विश्वामित्र ऋषि के समय में पैदा होती थी लेकिन जलवायु परिवर्तन होने और जगह बदलने के साथ इनकी ऊंचाई बढ़ती गई। पहले पुंगनूर की ऊंचाई अढाई से 3 फुट तक की होती थी जिसे ब्रह्मा ब्रीड कहते हैं। डॉक्टरों के अनुसार अभी पूरे देश में गायों की केवल 32 नस्ल बचीजबकि प्राचीन काल में 302 नस्ल की गाय होती थी।

PunjabKesari

डॉक्टर कृष्णम राजू ने कहा कि 17 दिसंबर 2019 को विकसित सबसे छोटी मिनिएचर पुंगनूर गाय की ऊंचाई 2.5 फीट है। डॉक्टर ने बताया है कि यह पुंगनूर गाय रोजाना 3 लीटर तक दूध दे सकती है. घर में अधिक से अधिक लोग पुंगनूर गाय पाल सकें, इसलिए पुंगनूर गाय की छोटी नस्ल विकसित की गई है। मिनिएचर पुंगनूर का रेट अभी एक लाख रुपए से ₹5,00,000 तक है, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी को गाय बेचा नहीं, बल्कि वे इसे मुफ्त में पालने के लिए दे रहे हैं।दिलचस्प तथ्य है कि कई विदेशी लोग मिनिएचर पुंगनूर गाय डॉक्टर कृष्णम राजू से मांग रहे हैं, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी विदेशी को यह गाय अब तक नहीं दी है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News