Lohagarh Fort पर री-क्रिएट हुआ कत्ल का मंजर: पुतले के जरिए मंगेतर सिया ने दिखाया, ऐसे दिया था केतन को धक्का
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 02:57 PM (IST)
Pune Murder Mystery : रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे देहात पुलिस आज सुबह मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) को लेकर लोहागढ़ किले के उस खतरनाक स्पॉट पर पहुंची जहां से केतन को नीचे फेंका गया था। पुलिस ने यहां एक पुतले का इस्तेमाल करके 18 जून को हुए इस खौफनाक कत्ल के पूरे घटनाक्रम को री-क्रिएट किया। इस दौरान आरोपी सिया ने खुद पुलिस के सामने वो पूरा रास्ता और तरीका दिखाया जिससे उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर केतन को मौत के घाट उतारा था।
पुलिस के अनुसार इस प्रक्रिया का उद्देश्य 18 जून के सटीक घटनाक्रम का पता लगाना है। आरोप है कि 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके 'प्रेमी' चेतन चौधरी (22) ने 25 वर्षीय केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मौके पर बातचीत करते हुए पुणे देहात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आज सुबह अपराध स्थल पर घटनाक्रम दोहराया गया। आरोपी को उस वास्तविक स्थान पर ले जाया गया जहां घटना हुई थी।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: केतन अग्रवाल मर्डर केस | लोहगढ़ किले का वीडियो, जहाँ पुलिस आरोपी सिया गोयल को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गई। pic.twitter.com/sxJSc9AtNq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2026
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक पुतला तैयार किया और गोयल से यह दिखाने को कहा कि उसने केतन को उस स्थान से कैसे धक्का दिया था। गोयल ने अपराध स्थल तक पहुंचने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया रास्ता भी बताया। अधिकारी ने कहा कि चौधरी को भी इसी तरह घटनाक्रम दोहराने के लिए अलग से किले में ले जाया जाएगा।
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट.
— zingabad (@zingabad) June 28, 2026
डीएसपी गजानन टोंपे ने बताया कि सुबह सिया गोयल को घटनास्थल पर लाया गया, जहां उसके बयान के आधार पर पूरा क्राइम सीन दोबारा बनाया गया. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान केतन का वजन बराबर रखने वाला एक डमी इस्तेमाल किया गया. ताकि क्राइम सीन को सही… https://t.co/Dmr2VliDaQ pic.twitter.com/8Xr4iOMQpL
बता दें कि सिया गोयल और चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने और उन्हें पुणे जिले के लोहागढ़ किले से धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिया गोयल ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगा कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होगी इसलिए उसने चौधरी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची।
वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता कथित अपराध की साजिश, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियां, उनके डिजिटल रिकॉर्ड और हत्या के मकसद समेत मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
