अनोखी पहल: दलित को कंधे पर बैठाकर पुजारी ने कराए मंदिर के दर्शन(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Apr 18, 2018 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दलितों पर बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं को लेकर देश भर में बहस जारी है। राजनीतिक पार्टियां भी दलितवाद पर अपनी राजनीति करने में लगी हुई हैं। इसी बीच हैदराबाद के एक मंदिर में भेदभाव की इस प्रथा को खत्म करने के लिए एक नई पहल की गई। चिल्‍कुर बालाजी मंदिर के पुजारी सीएस रंगराजन एक दलित युवक को अपने कंधे पर बिठकर श्री रंगनाथ मंदिर के भीतर लेकर गए और साथ ही उसे गले भी लगाया। 

पुजारी रंगराजन ने बताया कि यह 2700 साल पुरानी प्रथा है जिसे 'मुनि वाहन सेवा' के नाम से जाना जाता है।इस परंपरा को सनातन धर्म का असली संदेश पहुंचाने और समाज में बराबरी का संदेश के लिए निभाया जाता है।इस प्रथा को एक बार फिर जीवित कर दलितों के साथ भेदभाव और उनके शोषण को खत्‍म करने की कोशिश की गई है। साथ ही भाईचारे का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कई लोग निजी स्वार्थ के चलते देश का माहौल खराब करने में लगे हैं।
PunjabKesari

वहीं यह सम्मान मिलने के बाद आदित्‍य पारश्री ने बताया कि एक दलित होने के नाते मेरे परिवार के साथ हमेशा बुरा बर्ताव और भेदभाव किया गया है। उन्‍हें कई मंदिरों में प्रवेश करने से रोक दिया जाता था। ऐसे में उन्हे उम्मीद है कि पुजारी की यह कोश‍िश देश में बदलाव लाएगी। वहीं पुजारी की इस कदम की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। चेगोंडी चंद्रशेखर नामक एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News