Pudcherry CM: पुडुचेरी में फिर खिला कमल, एन. रंगासामी पांचवीं बार बने सीएम
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 01:23 PM (IST)
Pudcherry CM : केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी को आज अपना नया सीएम मिल गया है। एन. रंगासामी ने आज पांचवीं बार सीएम पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। उनके साथ BJP और AINRC गठबंधन के अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। रंगासामी के साथ मंत्रिमंडल में भाजपा की ओर से मल्लादी कृष्ण राव और AINRC के ए. नमशिवायम जैसे प्रमुख नेताओं ने शपथ ली। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधि और LG मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्रियों को शपथ दिलाई।
<
#WATCH | All India N.R. Congress (AINRC) leader N. Rangasamy takes oath as the Puducherry CM
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Puducherry LG K. Kailashnathan administered the oath of office to N. Rangasamy. BJP National President Nitin Nabin also attended the oath ceremony. pic.twitter.com/OHVEjh51i4
>
रिकॉर्ड और अनुभव
एन. रंगासामी पुदुच्चेरी की राजनीति के सबसे अनुभवी चेहरों में से एक हैं। 1988 के आसपास से सक्रिय राजनीति में रहे रंगासामी अपनी सादगी और जनता के बीच पकड़ के लिए जाने जाते हैं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपना दबदबा फिर से साबित कर दिया है।
