''Golden temple के रास्तों को गंदगी का केंद्र बनाना बेअदबी के समान'', BJP प्रवक्ता RP Singh ने ट्वीट कर सीएम मान पर किया तीखा हमला

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब अमृतसर में सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को जाने वाले मुख्य रास्तों पर फैली अव्यवस्था और बदहाली को लेकर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता RP Singh ने ट्वीट करते हुए श्री हरमंदिर साहिब के आस पास गंदगी को लेकर मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल दरबार साहिब के रास्तों पर गंदगी और ओवरफ्लो सीवर की समस्या देखी गई है। 

<

>

पवित्र नगरी को उपेक्षा का केंद्र बनाना बेअदबी के समान

ऐसा आरोप लगाया गया है कि अमृतसर जैसी पावन और ऐतिहासिक नगरी को गंदगी और उपेक्षा के दलदल में धकेलना किसी 'बेअदबी' से कम नहीं है। दरबार साहिब में हर साल देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु नतमस्तक होने और गुरु घर का आशीर्वाद लेने आते हैं, लेकिन पवित्र स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर चारों तरफ बिखरा हुआ कचरा, टूटा हुआ बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर) और हवा में फैली बदबू उनका स्वागत करती है। अमृतसर जैसी पवित्र नगरी को उपेक्षा और गंदगी का प्रतीक बना देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और बेअदबी के समान है। श्री दरबार साहिब आने वाले करोड़ों श्रद्धालु इस बदहाली को देखने पर मजबूर हैं।"

'जुमलेबाजी' छोड़ जमीनी काम पर ध्यान दें CM: विपक्ष

सोशल मीडिया पर CM भगवंत मान से मांग की गई है कि वे केवल बयानों और 'जुमलेबाजी' की राजनीति छोड़ें। पंजाब की इस सबसे पवित्र नगरी की गरिमा, स्वच्छता और आध्यात्मिक पवित्रता को बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसमें मौजूदा प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News