SBI ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, 90 मिनट के लिए बंद रहेंगी ये सेवाएं, जान लीजिए कारण?

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 06:26 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आप State Bank of India के ग्राहक हैं और UPI या YONO ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। बैंक ने बताया है कि 20 मार्च, 2026 की सुबह 1:45 बजे से 3:15 बजे तक यानी 90 मिनट तक कुछ डिजिटल सर्विसेज अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

कौन-सी सेवाएं प्रभावित होंगी?

इस दौरान ग्राहक इन सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे:

  • UPI
  • YONO और YONO Lite ऐप
  • इंटरनेट बैंकिंग
  • IMPS, NEFT और RTGS

PunjabKesari

कौन-सी सेवाएं खुली रहेंगी?

बैंक ने कहा है कि इस अवधि में ग्राहक UPI Lite और एटीएम सर्विसेज का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

बैंक मेंटेनेंस क्यों करता है?

SBI नियमित रूप से अपनी डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए तकनीकी अपग्रेड करता है। इस बार भी यह बंदी केवल 90 मिनट के लिए होगी। चूंकि यह समय देर रात का है, इसलिए ज्यादातर ग्राहकों पर इसका असर कम रहेगा।

UPI Lite क्या है?

UPI Lite, सामान्य UPI का हल्का वर्जन है। इसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए 4 या 6 डिजिट की पिन की जरूरत नहीं पड़ती। इससे रात के समय भी आप जरूरी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News