राहुल गांधी को लगी चोट, नाक से निकलने लगा खून... गुस्से में कार्यकर्ता
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 08:17 PM (IST)
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री आवास के निकट छात्रों की मांग को लेकर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान पुलिस की धक्का मुक्की में राहुल गांधी को चोट लग गई है। उनके नाक से खून निकले का वीडियो सामने आया जिसके बाद कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता गुस्से में है।
पार्टी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए पोस्टकर कहा,डरे-सहमे नरेंद्र मोदी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के साथ ही विपक्ष के सांसदों को जबरदस्ती धरना स्थल से हटा दिया है। लेकिन लाख कोशिशें कर लो- हमारा हौसला टूटने वाला नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा तो देना ही होगा।
आप को बात दें कि कांग्रेस नेताओं संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले जाया गया। बस में बैठाने के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रतिरोध भी किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस धरना में शामिल हुए थे।
