स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 21 महिलाओं का रेस्क्यू

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में कथित देह व्यापार की गतिविधियों की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर उसके प्रबंधकों को गिरफ्तार किया और 21 महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में कथित अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शनिवार को दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। छापेमारी से पहले पुलिस टीम ने दोनों स्पा सेंटरों में अलग-अलग छद्म अभियान संचालित किए। अधिकारी ने कहा, "अलग-अलग छापेमारी में हमारी टीम ने स्पा सेंटरों के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया। टीम ने दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं और जांच शुरू कर दी है।"

पुलिस ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों में कार्रवाई के दौरान 21 महिलाओं को वहां से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि बाहर निकाली गई महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और कानून के अनुसार उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News