सोनिया गांधी ने डाला वोट व पति राबर्ट वाड्रा संग प्रियंका ने किया मतदान, बोली-मोदी का जाना तय

punjabkesari.in Sunday, May 12, 2019 - 03:29 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ लोदी एस्टेट स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वहीं यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में वोट डालने पहुंचीं। सोनिया ने दिल्ली के निर्माण भवन स्थित बूथ पर मतदान किया और उनके साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी मौजूद रहीं। वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि यह चुनाव काफी अहम है क्योंकि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से परेशान है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी 15 लाख और रोजगार के सवाल का जवाब नहीं देते और सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं। प्रियंका ने दावा किया कि इस बार भाजपा की सरकार जाना तय है।
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर प्रयिंका ने कहा कि इससे कांग्रेस को फायदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मुझे हिंसा का पुरस्कार स्वीकार नहीं है। प्रियंका ने कहा जनता वोट से जवाब देगी और कांग्रेस इस बार उम्मीद से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने वोट डालकर खुद को दिल्ली की लड़की बताया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका को इस चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है और पहली बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी में कोई आधिकारिक पद लिया है। इस बार प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी से बाहर भी पार्टी के लिए प्रचार किया है। यूपी के कई जिलों में उनके रोड शो आयोजित किए गए साथ ही उन्होंने कई सीटों पर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया।

PunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News