यूपी में इंडिया गठबंधन की बड़ी सफलता पर प्रियंका गांधी बोली- हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 06:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने अच्छी सफलता मिली है। इस सफलता के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को लेकर बड़ी बात कही है।

PunjabKesari

यूपी में इंडिया गठबंधन ने एनडीए की तुलना में एक बढ़िया जीत हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- @yadavakhilesh जी, @dimpleyadav जी, @proframgopalya1 जी, आपको और समाजवादी पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को यूपी के नतीजों के लिए मेरी तरफ से बहुत- बहुत बधाई। भीषण परिस्थितियों में हम सबने मिलकर एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी। जमीन पर कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं ने हिम्मत से जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और संविधान की आवाज उठाई। तमाम धमकियों व दमन के बावजूद वे एकजुट होकर लोकतंत्र के प्रहरी बने और बूथ-बूथ पर खड़े रहे। आप सबकी कड़ी मेहनत के चलते हमारी एकजुटता व मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में जनता ने भरोसा दिखाया है। आप सभी को दिल से धन्यवाद। जय जनता। जय संविधान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News