Priyanka Gandhi Net Worth: 8 लाख की कार, 59 किलो चांदी... जानिए कितनी संपत्ति की मालिक है प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 08:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस महत्वपूर्ण मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेता मौजूद थे। नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा और उनका बेटा भी इस अवसर पर साथ थे। चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी ने अपनी वित्तीय स्थिति का खुलासा किया है। वित्त वर्ष 2023-24 के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार, प्रियंका के पास कुल 46.39 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पति राबर्ट वाड्रा के पास 15 लाख रुपये की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- Diwali Gift: CM योगी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

चल और अचल संपत्ति
वहीं अगर चुनावी हलफनामें के मुताबिक, प्रियंका गांधी की चल संपत्ति 4,24,78,689 रुपये है, जबकि उनकी अचल संपत्ति की कीमत 1,38,99,25,15 रुपये है। राबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है। प्रियंका पर 15,75,000 रुपये का कर्ज है, जबकि राबर्ट पर 10,03,30,374 रुपये की देनदारी है।

निवेश और बैंक खाते
प्रियंका गांधी ने म्यूचुअल फंड में कुल 2,24,93,000 रुपये का निवेश किया है। उनके पास 3 बैंक अकाउंट हैं, जिनमें कुल 3,61,000 रुपये से अधिक की डिपॉजिट राशि है। 30 सितंबर तक उनके पास 52,000 रुपये कैश इन हैंड थे। प्रियंका के PPF अकाउंट में 17,38,265 रुपये जमा हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra News : 22 साल के मुस्लिम शख्स ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

चांदी और ज्वेलरी
प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 59.83 किलो चांदी की वस्तुएं हैं, जिनकी कीमत 29,55,581 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उनके पास 4.41 किलो ज्वेलरी है, जिसमें 2.5 किलो सोने की ज्वेलरी शामिल है, जिसकी कुल कीमत 1,15,79,000 रुपये है। यह जानकारी उनके चुनावी हलफनामे का हिस्सा है, जो उनकी संपत्ति और वित्तीय स्थिति को दर्शाती है।

वाहन और कृषि जमीन
प्रियंका गांधी वाड्रा के पास एक होंडा सीआरवी कार है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है। इसके अलावा, उनके पास कृषि भूमि भी है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक है। यह संपत्ति उनके वित्तीय विवरण में महत्वपूर्ण स्थान रखती है और उनके चुनावी हलफनामे का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- विदाई के बाद ससुराल नहीं जाना चाहती थी दुल्हन, भाई ने किया कुछ ऐसा... रो रहे घरवालों की भी छूट गई हंसी

आवासीय संपत्ति
प्रियंका गांधी के पास शिमला में 48,997 स्क्वायर फीट का एक घर है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये है। उनके कुल आवासीय क्षेत्र की कीमत 7.74 करोड़ रुपये है। वहीं, राबर्ट वाड्रा के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स हैं। प्रियंका गांधी का नामांकन और उनके वित्तीय विवरण दोनों ही आगामी उपचुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनकी संपत्ति और निवेशों की जानकारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News