प्रद्युत बोरदोलोइ का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण, काश बातचीत का मौका मिलता: प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम से पार्टी के लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोइ के इस्तीफे को बुधवार को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि वह एक सीट पर टिकट को लेकर नाराज थे तथा उनसे बातचीत का मौका नहीं मिला। असम में विधानसभा चुनाव से महज 20 दिन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मुझे लगता है कि वह एक टिकट आवंटन से नाराज थे, काश हमें इस बारे में बातचीत करने का मौका मिलता। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'' बोरदोलोई ने हाल में असम के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर कहा था कि यदि लाहौरीघाट के मौजूदा विधायक आसिफ मोहम्मद नजर को विधानसभा चुनाव के लिए दोबारा उम्मीदवार बनाया गया, तो वह पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं।

PunjabKesari

सांसद ने पत्र में आरोप लगाया कि नजर के करीबी सहयोगी इमदादुल इस्लाम अप्रैल 2025 में बोरदोलोई और अन्य पार्टी नेताओं पर हुए हमले में शामिल थे और इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News