प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे ऑस्ट्रिया, 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की यात्रा...टॉप CEOs के साथ करेंगे मीटिंग
punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 09:54 AM (IST)

वियना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। तस्वीरें साझा करते हुए मोदी ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘वियना पहुंच गये। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा विशेष है। हमारे देश साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं।
चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता और भारतीय समुदाय के साथ संवाद सहित ऑस्ट्रिया में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उत्सुक हूं।'' ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। मोदी और नेहमर भारत तथा ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे।
PM मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे का शेड्यूल
Thank you, Chancellor @karlnehammer, for the warm welcome. I look forward to our discussions tomorrow as well. Our nations will continue working together to further global good. 🇮🇳 🇦🇹 pic.twitter.com/QHDvxPt5pv
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024
1. दोपहर 1:30 बजे से 1:40 बजे तक- संघीय चांसलरी में औपचारिक स्वागत
2. दोपहर 1:40 बजे से 1:45 बजे तक - अतिथि पुस्तिका पर हस्ताक्षर
3. दोपहर 1:45 बजे से 2:30 बजे तक- प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
4. दोपहर 2:30 बजे से 2:50 बजे तक - प्रेस वक्तव्य
5. दोपहर 3 बजे से 3:45 बजे तक - ऑस्ट्रिया और भारत के टॉप CEOs के साथ मीटिंग
6. शाम 4 बजे से 5:20 बजे तक - संघीय चांसलर के लंच का आयोजन
7. शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक - ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात
8. शाम 7:10 बजे से रात 8:00 तक - ऑस्ट्रियाई हस्तियों के साथ बैठकें
9. रात 8:30 बजे- प्रेस कांफ्रेंस
10. रात 10:30 बजे से 11:15 बजे तक - सामुदायिक कार्यक्रम
11. रात 11:45 बजे - दिल्ली के लिए रवाना होंगे
(पूरा शेड्यूल भारतीय समय के अनुसार)