अमेरिका में अंडे खाने को तरसे लोग, आसमान छू रहे दाम

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 02:16 PM (IST)

Washington: अमेरिका में अंडों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार, 2025 तक अंडों की कीमतें 41% तक बढ़ सकती हैं। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण ‘बर्ड फ्लू’ का प्रकोप है, जिसकी वजह से लाखों मुर्गियों को मारना पड़ा है।  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा ‘बर्ड फ्लू' से लड़ने और अंडों की कीमत कम करने की अपनी योजना के बारे में बुधवार को पहली बार नया विवरण पेश करने के बाद USDA ने 2025 में अंडे की कीमतों में इस वृद्धि  का अनुमान जताया है।

 

बर्ड फ्लू और बढ़ती महंगाई
USDA  के मुताबिक, 2022 में बर्ड फ्लू फैलने के बाद से अब तक सरकार इस बीमारी से निपटने के लिए करीब 2 अरब डॉलर खर्च कर चुकी है। इसके अलावा, 1 अरब डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की योजना बनाई जा रही है।कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस ने कहा कि खेतों में जैव सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। इसके तहत किसानों को खेतों में प्रवेश करने वाले वाहनों को सैनिटाइज करने, कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कपड़ों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने और उपकरणों को संक्रमण मुक्त रखने जैसे कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मुर्गियों की भारी संख्या में बलि, कीमतों में उछाल
बर्ड फ्लू के चलते अब तक 16.6 करोड़ से अधिक पक्षियों को मार दिया गया है, जिनमें से अधिकांश अंडा देने वाली मुर्गियां थीं। जनवरी का महीना अंडा उत्पादकों के लिए सबसे खराब रहा, जब 1.9 करोड़ मुर्गियों को मारना पड़ा। इसके कारण इस महीने अंडों की औसत कीमत बढ़कर 4.95 डॉलर प्रति दर्जन हो गई है। USDA के अनुमान के अनुसार, अंडों की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। पिछले महीने जहां 20% वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 41% तक पहुंच गया है। इस महंगाई से अमेरिकी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है।


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News