राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रयागराज दौरा कल, इलाहाबाद HC के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Friday, Sep 10, 2021 - 07:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) का दौरा करेंगे। इस दौरान वह उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नए भवन परिसर की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रपति का प्रयागराज में तकरीबन छह घंटे तक रहने का कार्यक्रम है। पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का लगातार यह तीसरा यूपी दौरा होगा। इससे पहले वह जून में ट्रेन के जरिए अपने गृह जिले कानपुर पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या का दौरा किया था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई एनवी रमना भी शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार को ही राष्ट्रपति कोविंद वापस राजधानी दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रयागराज में राष्ट्रपति कोविंद के आगमन की वजह से पुलिस प्रशासन ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता तैयारी की गई है। हाई कोर्ट, सर्किट हाउस, बमरौली, पोलोग्राउंड और उसके आसपास पतंगों और ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल होंगे।

Yaspal

Advertising

Related News

PM मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र का दौरा, विश्वकर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल

''लाउडस्पीकर अगर गणेशोत्सव पर हानिकारक हैं तो ईद पर भी नुकसानदेह'', बंबई HC की बड़ी टिप्पणी

आज 2 दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम; रांची में नो फ्लाई जोन घोषित

पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद गर्भवती हुई 20 साल की छात्रा, HC ने 25 हफ्ते के भ्रूण के गर्भपात की दी इजाजत

प्रधानमंत्री का अमेरिका दौरा: यूक्रेन और गाजा संघर्ष एजेंडे में शामिल

''राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे'', भजन गायक कन्हैया मित्तल का U-Turn, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

कुश्ती से सियासत तक: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज 1.30 बजे कांग्रेस में होंगे शामिल

उद्योग हब बनने की ओर बिहार अग्रसर, 13 सितंबर को मुंबई में होगा बिहार उद्योग समिट; CM नीतीश भी होंगे शामिल

प्रयागराज में कोचिंग संचालक से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, कहा- ''रुपये दो, वरना जान से मार देंगे''....प्राथमिकी दर्ज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः पहले चरण की 24 सीटों पर मतदान आज...उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहेंगे गुजरात दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें