कुश्ती से सियासत तक: कांग्रेसी हुए विनेश-बजरंग, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीति के अखाड़े में कदम रख दिया है। यह घोषणा उनके कुश्ती के करियर के नए अध्याय की शुरुआत के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड़ को भी दर्शाती है। 

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा गया और इसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद, विनेश और बजरंग कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे, जहां उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।

कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “आज कांग्रेस के लिए एक बड़ा दिन है। हमें खुशी है कि विनेश और बजरंग जैसे देश के सितारे हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।” वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का दिल जीत लिया है। हम उनका स्वागत करते हैं।”

#WATCH | Vinesh Phogat arrives at Congress Headquarters in Delhi. pic.twitter.com/SDZIqGi5hw

— ANI (@ANI) September 6, 2024

खड़गे ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाकात की। हमें आप दोनों पर गर्व है।” 

चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!

दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात।

हमें आप दोनों पर गर्व है। pic.twitter.com/aFRwfFeeo1

— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 6, 2024


यह भी पढ़ें: बारिश से मची तबाही, 170 बच्चों समेत 337 लोगों की मौत, 5 हजार से ज्यादा लोग बेघर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका 
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद, उनकी भूमिका हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकती है। सियासी हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश को दादरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिल सकता है। वहीं, बजरंग पूनिया बादली विधानसभा क्षेत्र से टिकट की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी उन्हें किसी जाट बहुल सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें:  Public Holiday: स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर दो दिन रहेंगे बंद, जानिए क्या है वजह
 

#WATCH | Delhi: Bajrang Punia and Vinesh Phogat leave from the residence of Congress national president Mallikarjun Kharge. pic.twitter.com/m1wRX1fjBE

— ANI (@ANI) September 6, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें
हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। पहले चुनाव की तारीखें 1 और 4 अक्टूबर तय की गई थीं, लेकिन चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के परंपराओं और मताधिकार का सम्मान करते हुए तारीखों में बदलाव किया है। बिश्नोई समाज आसोज अमावस्या के दिन अपने गुरु जम्बेश्वर की स्मृति में उत्सव मनाता है, जो पिछले 490 साल से नोखा तहसील में लगातार आयोजित होता आ रहा है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News