कल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई परियोजनाओं की देंगी सौगात

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 08:07 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा पर सोमवार को गुजरात जाएंगी जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। यात्रा के पहले दिन वह अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जाएंगी। बाद में वह स्वास्थ्य , सिंचाई, जल आपूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन करेंगी।

शाम को वह गुजरात सरकार द्वारा अपने सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति गुजरात विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए स्टाटर्अप प्लेटफार्म लॉन्च करेंगी और शिक्षा तथा आदिवासी कल्याण से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News