राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई-30 लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, देखें वीडियो
punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2023 - 01:23 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_4image_13_22_590888899darupadi.jpg)
तेजपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायुसेना अड्डे पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। यह किसी लड़ाकू विमान की उनकी पहली उड़ान थी।
#WATCH असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान पर उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/vNpfHWCPwd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति तीनों सेवाओं की सर्वोच्च कमांडर हैं। वह फिलहाल असम की यात्रा पर हैं।
सुखोई-30 एमकेआई दो सीट वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इसे रूसी कंपनी सुखोई ने विकसित किया है और इसका निर्माण लाइसेंस के तहत भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने किया है।
#WATCH असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। pic.twitter.com/e6LSXfFvaR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023