महाराष्ट्र : रजनी पाटिल को राज्यसभा भेजने की तैयारी, कांग्रेस ने घोषित किया कैंडिडेट
punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 06:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रजनी पाटिल की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की।
Congress fields Rajani Patil in the Rajya Sabha by-election from Maharashtra
— ANI (@ANI) September 20, 2021
रजनी पाटिल मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस की प्रभारी हैं। वह 2013-18 के बीच राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वह 1996 से 1998 के दौरान बीड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव सातव का इसी साल कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद निधन हो गया था, जिस वजह से महाराष्ट्र से उच्च सदन की सीट के लिए चार अक्टूबर को उप चुनाव हो रहा है।