IFFJK 2026 : जम्मू-कश्मीर में फिल्मी सितारों का लगेगा मेला, बड़ी घोषणा की तैयारी

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 06:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर में होने वाले IFFJK 2026 के लिए रेड कार्पेट बिछाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और इस बार सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। आयोजकों के मुताबिक, जल्द ही इस फ़ेस्टिवल से जुड़ी एक बहुत बड़ी घोषणा की जाएगी।

अभी यह साफ़ नहीं है कि इस बार फ़ेस्टिवल में कौन-कौन से फ़िल्मी सितारे आ रहे हैं, लेकिन आयोजकों ने संकेत दिया है कि यह सस्पेंस ज़्यादा समय तक नहीं रहेगा और जल्द ही सितारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। यह फ़िल्म फ़ेस्टिवल 7 से 10 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत इलाकों और मुख्य शहरों जैसे श्रीनगर, जम्मू और गुलमर्ग में किया जाएगा। सिनेमा प्रेमियों से कहा गया है कि वे आने वाले दिनों में इस बड़ी घोषणा पर नज़र रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News