राहुल की PM बनने की टिप्पणी पर जावडेकर ने कहा, दिन में सपने देखने पर कोई पाबंदी नहीं

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:19 PM (IST)

मुंबई: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार होने संबंधी टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘ दिन में सपने देखने पर ’’ कोई रोक नहीं है। जावडेकर ने एक क्षेत्रीय टेलीविजन चैनल द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के बारे में पूछने पर कहा कि कांग्रेस 20 राज्य गंवा चुकी है और अब यह कुछेक राज्यों में ही सत्ता में है। ‘‘ अगर इसके आधार पर गांधी प्रधानमंत्री बनने की सोच रहे हैं तो इस देश में दिन में सपने देखने पर कोई रोक नहीं है। ’’ 

1984 लोकसभा चुनावों में भाजपा के थे केवल दो सांसद 
गांधी ने हाल में कहा था कि अगर उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या गांधी अगले संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं , तो जावडेकर ने कहा , ‘‘ एक छोटा ट्वीट या बड़ी बात राजनीति नहीं होती है। यह इससे बहुत बड़ी चीज है। ’’ उन्होंने कहा कि 1984 लोकसभा चुनावों में भाजपा के केवल दो सांसद थे और 2014 के आम चुनावों में यह आंकड़ा बढकर 282 तक पहुंच गया। कांग्रेस के तब 400 सांसद थे जो घटकर 44 रह गए। जावडेकर ने कहा , ‘‘ हमारे उदाहरण से कांग्रेस को सबक सीखना चाहिए। ’’ कर्नाटक की हालिया राजनीतिक स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल ने संवैधानिक ढांचे के तहत भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता दिया।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News