सिर्फ ₹222 की रोजाना बचत से बनाएं ₹11 लाख का फंड, पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 05:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) केवल पत्र और पार्सल सेवाएं ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और लाभकारी निवेश विकल्प भी प्रदान करता है। इन्हीं विकल्पों में से एक है रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit - RD) स्कीम, जिसमें एक साधारण बचत को लंबे समय में बड़ा फंड बनाया जा सकता है।

अगर कोई व्यक्ति रोजाना केवल ₹222 की बचत करता है, तो वह पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश करके 10 वर्षों में लगभग ₹11.38 लाख का फंड तैयार कर सकता है। यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

कैसे बनता है यह फंड?

- रोजाना बचत: ₹222

- मासिक राशि: ₹6,660

- 5 साल में निवेश: ₹3,99,600

- 5 साल बाद रिटर्न (6.7% वार्षिक ब्याज के साथ): ₹4,75,297

- अगर निवेश को 5 और वर्षों तक बढ़ाएं, तो कुल जमा: ₹7,99,200

- 10 साल बाद प्राप्त कुल राशि: ₹11,37,891

इस स्कीम में ब्याज त्रैमासिक चक्रवृद्धि (compound interest) के आधार पर जोड़ा जाता है, जिससे ब्याज पर भी ब्याज मिलता है।

मुख्य विशेषताएं:-

- शुरुआत मात्र ₹100 से संभव

- सभी उम्र के लिए उपयुक्त, बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक

- एकल और संयुक्त खाते दोनों की सुविधा

- 3 वर्ष बाद अकाउंट बंद करने का विकल्प उपलब्ध

- 1 साल नियमित निवेश पर 50% तक लोन की सुविधा

- लोन पर मात्र 2% अतिरिक्त ब्याज देना होता है

- नामिनी सुविधा उपलब्ध

क्या रखें सावधानियां?

- प्रत्येक माह समय पर किश्त जमा करना अनिवार्य है

- देरी पर 1% प्रति माह का जुर्माना

- लगातार 4 किश्तें नहीं भरने पर खाता बंद हो सकता है

पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम छोटी बचत को बड़ा फंड बनाने का एक सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी राशि बचाकर भविष्य की बड़ी जरूरतें पूरी करना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News