इलेक्ट्रिक शॉक, नाक-जीभ काट डाली, जबड़ा तोड़ अलग कर दिया: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से एक्टर दर्शन की बर्बरता का हुआ खुलासा

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 02:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के फैन, रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत से पहले उन्हें बिजली के झटके देकर प्रताड़ित किया गया था।  रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस ने बताया था कि उसने दर्शन की करीबी मित्र, एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजे थे।

इस बात से नाराज दर्शन ने रेणुकास्वामी के नाम की सुपारी दी और उसकी हत्या करवा दी। पुलिस के अनुसार, दर्शन लगातार हत्यारों के संपर्क में थे और रेणुकास्वामी को अगवा कर पहले उनके पास भी लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 17 लोगों को अरेस्ट किया है।

वहीं अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है  सोमवार को पुलिस ने बताया कि रेणुकास्वामी को हत्या से पहले इलेक्ट्रिक शॉक देकर टॉर्चर किया गया था। पुलिस ने हाल ही में इस मामले में धनराज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो केबल वर्कर है।  धनराज ने पुलिस को बताया कि  रेणुकास्वामी को शॉक देने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने ये डिवाइस भी बरामद कर ली है.

ऑटोरिक्शा चालक और अभिनेता दर्शन के फैनक्लब के सदस्य रेणुकास्वामी को पवित्रा गौड़ा को अपमानजनक संदेश भेजने के बाद 8 जून को चित्रदुर्ग जिले से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनका शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज के पास मिला।

 सीसीटीवी फुटेज में रेणुकास्वामी कथित तौर पर सुबह 9:30 बजे जब वह घर से निकला तो आरोपी ने एक ऑटोरिक्शा में उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ऑटोरिक्शा सुबह 9:41 बजे एक पेट्रोल पंप से गुजरते समय निगरानी कैमरे में कैद हुआ। एक साथी को सफेद स्कूटर पर पीछा करते हुए भी देखा जा सकता है।

रविवार को कथित तौर पर अपहरण में इस्तेमाल की गई एक कार भी जब्त कर ली गई। रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन चित्रदुर्ग जिले के अय्यानहल्ली गांव में एक घर में खड़ा पाया गया।  आरोपियों में से एक रवि ने ये कार वहां छोड़ी थी। 
 
इससे पहले रेणुका स्वामी का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि  उसके शरीर पर गर्म लोहे की रॉड से दागे जाने के निशान पाए गए।डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक, जीभ काट डाली गई थी और जबड़ा भी तोड़ कर अलग कर दिया गया था। इसके साथ-साथ पूरे शरीर पर अनगिनत हड्डियां टूटी हुई थीं।  
 
कन्नड़ इंडस्ट्री के  "चैलेंजिंग स्टार" के रूप में जाने जाने वाले दर्शन और 12 सहयोगियों को शुरुआत में पिछले मंगलवार (11 जून) को गिरफ्तार किया गया था। जांच जारी रहने के कारण दर्शन, गौड़ा और 11 अन्य की पुलिस हिरासत शनिवार को बढ़ा दी गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News