रिश्तेदार के घर जा रही महिला के साथ खाली ट्रेन में कुली ने किया रेप
punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2025 - 03:56 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। 55 वर्षीय महिला हरिद्वार से मुंबई आई थी और प्लेटफॉर्म पर अकेली सो रही थी। इस दौरान एक कुली ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने आरोपी कुली को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई स्थित बांद्रा रेलवे स्टेशन पर खाली ट्रेन में एक 55 साल की महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले में एक कुली को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि आरोपी ने इस बात का फायदा उठाया कि महिला वहां अकेली सो रही थी। उसने बाद में महिला का यौन उत्पीड़न किया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: दरिंदगी की हदें हुई पार, रेप के बाद युवती को जलाया, हाथ-कंधे पर लिखे नाम
पुलिस की कार्रवाई
महिला के रिश्तेदार ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी कुली को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच के आदेश
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। यह पता लगाया जाएगा कि घटना के समय प्लेटफॉर्म पर कोई सुरक्षाकर्मी क्यों मौजूद नहीं था। सूत्रों के अनुसार, उस प्लेटफॉर्म के इंचार्ज अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।