पानी रे पानी!: दिल्ली में गरमाई राजनीति, हर्षवर्धन ने केजरीवाल को बताया ''धृतराष्ट्र''

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिए गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और दिल्ली का पानी 21 राज्यों की राजधानियों में से सबसे असुरक्षित है। मामले ने धीरे-धीरे इतना तूल पकड़ लिया कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने तो यह तक कह दिया कि केजरीवाल ‘‘ धृतराष्ट्र की तरह आंख पर पट्टी बांध कर बैठ गए हैं और उन्हें लोगों का दर्द नहीं दिख रहा।''

 

वहीं दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने केजरीवाल को पत्र लिख दावा किया कि लोग शहर में आपूर्ति किए जा रहे "जहरीले" पानी को पीने से ‘‘डर'' रहे हैं और ‘‘भयभीत'' हैं। इस बीच, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केजरीवाल द्वारा पानी की जांच के लिए दिल्ली और केन्द्र की संयुक्त टीम के लिए नामित जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया का नाम यह कहकर खारिज कर दिया कि वह राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। दूसरी ओर, केजरीवाल ने टीवी चैनलों की कुछ क्लिप साझा की जिसमें एक व्यक्ति मीडिया को बता रहा है कि पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उनके यहां कोई दिक्कत नहीं है। यह व्यक्ति उसी इलाके में रहता है, जहां से बीआईएस ने पानी के नमूने इकट्ठे किए थे।

 

केजरीवाल ने एक अन्य वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘पानी पर झूठ क्यों पासवान जी? जहां से नमूने लेने की बात कही, वहां से नमूने ही नहीं लिए। ये दीपक कुमार है, आपने अपनी लिस्ट में कहा कि इनके यहां से नमूने लिए जबकि इनके यहां से नमूने नहीं लिए गए। अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए इतना झूठ? पानी नहीं, आपकी राजनीति गंदी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News