कांग्रेस और भाजपा की राजनीति हिंदुत्व से चलती है : महबूबा मुफ्ती
punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 05:18 PM (IST)
श्रीनगर : पूर्व मुख्यमंत्री और पी.डी.पी. अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही पार्टियों की राजनीति हिंदुत्व से संचालित है। महबूबा ने एक ट्वीट में कहा कि योगी सरकार (उत्तर प्रदेश) ने मुजफ्फरनगर दंगा मामले के आरोपियों के खिलाफ मामले वापस ले लिये। मध्य प्रदेश सरकार ने गोकशी के तीन आरोपियों के खिलाफ पी.एस.ए. (एन.एस.ए) लगाया। उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक राजनीतिक रुख धुंधले हो रहे हैं तथा कांग्रेस एवं भाजपा के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। आधुनिक भारत में हिंदुत्व वास्तविक राजनीति को चलाता है।
Yogi govt withdrew cases against accused in Muzafarabad riots. MP govt has slapped PSA against 3 accused of cow slaughter. From UP to MP, political lines are getting blurred & its difficult to differentiate between Cong & BJP. Hindutva drives the real politik in modern India. pic.twitter.com/0sBvBGHQUw
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 6, 2019
महबूबा मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा गोकशी के एक मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने तथा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 2013 के मुजफ्फरनगर दंगा मामलों के 100 आरोपियों के खिलाफ 38 मामले वापस लेने की सिफारिश करने के निर्णय पर टिप्पणी कर रही थीं।