लाल सिंह के भाई के खिलाफ पुलिस ने जारी किया वांटेड का नोटिस

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 11:50 AM (IST)

जम्मू: पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के भाई की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। स्वाभिमान रैली में सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अपशब्द बोलने के बाद जहां एक तरफ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है वहीं अब कठुआ पुलिस ले रजिन्द्र सिंह उर्फ बब्बी के खिलाफ वांटेड के पोस्टर भी जारी कर दिये हैं। बब्बी गिरफ्तारी से बचने के लिए फिलहाल भूमिगत हो गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने समचारपत्रों में वांटेड के पोस्टर छपवा दिये हैं।

 


इस बात को अब सोशल मीडिया पर भी काफी उछाला जा रहा है। एक तबका इसका पुरजोर विरोध कर रहा है। उनका मानना है कि जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव को लाल सिंह ने उजागर किया है और उनके परिवार को इसलिए परेशान किया जा रहा है। वहीं स्वयं लाल सिंह ने भी उनके भाई के खिलाफ निकाले गये पोस्टरों की निंदा की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News