किशनगंज में पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 08:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार के किशनगंज जिले में रविवार सुबह पुलिस के एक जवान ने बैरक में अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सिपाही समीर कुमार (32) बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।" अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले समीर कुमार पिछले छह महीने से किशनगंज में डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात थे और पुलिस बैरक में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News