दर्दनाक हादसा : 2 मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 09:34 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अमेठी जिले में बनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर गौरीगंज थाना इलाके में हुआ। मृतकों की पहचान रोहित रावत (18) और अंकित रावत (22) के तौर पर हुई है।
दोनों रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना इलाके के रहने वाले थे, जबकि तीसरा मृतक शुभम कुमार पासी (22) गौरीगंज क्षेत्र के बिशनदासपुर का निवासी था। गौरीगंज थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
