पुलिस ने हथियार छीनने का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2019 - 11:44 AM (IST)

श्रीनगर : शोपियां पुलिस ने हथियार छीनने के एक मामले को सुलझाते हुये दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 6 मार्च 2019 को कुंदुलान क्षेत्र के एक एटीएम सुरक्षाकर्मी से 12 बोर की राइफल छीनी गई थी। इस संदर्भ में शोपियां पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था और मामले की जांच चल रही थी।


पुलिस ने जांच में दो लोगों की मिलीभगत देखी। दोनों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से कश्मीर में हथियार छीनने की घटनाएं सामने आई हैं जिसके पीछे आतंकियों का हाथ भी है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News