वसुधैव कुटुंबकम का सपना साकार हुआ श्री श्री

punjabkesari.in Friday, Mar 11, 2016 - 08:17 PM (IST)

नई दिल्ली : सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगठन आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर ने कहा है कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन से भारतीय समाज की‘वसुधैव कुटुंबकम’की अवधारणा साकार हुई है। उन्होंने यहां आयोजित विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के उदघाटन सत्र में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य भीतर और बाहर सुकून और शांति बनाना है। विश्व सांस्कृतिक महोत्सव से वसुधैव कुटुंबकम का सपना साकार हुआ है। 

आयोजन की आलोचनाओं का जवाब देते हुए श्री श्री ने कहा कि उनके व्यक्तिगत जीवन और सार्वजनिक जीवन में कोई भेद नहीं है। मुश्किलों को उत्सव में बदलना एक कला है। उन्होंने कहा, कहा गया है कि यह आयोजन रविशंकर की निजी पार्टी है। हां यह मेरी निजी पार्टी है। सारा संसार मेरा है। जब आपको कुछ व्यक्तिगत रूप से नहीं चाहिए तो सब कुछ आपका हो जाता है।’ 

श्री श्री ने कहा कि खेल कूद, कला, विचार, व्यापार और आध्यात्म से विश्व को जोडा जाता है। ज्ञान, सामाजिक जुडाव और आध्यात्म से शांति की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक कृषि पर भी जोर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News