जापान में भारतीयों से बोले PM मोदी, 130 करोड़ लोगों ने सरकार को और मजबूत बनाया

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 05:37 PM (IST)

ओसाकाः जापान में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ लोगों ने भारत की सरकार को और मजबूत बनाया है। ये अपने आप में बहुत बड़ी घटना है। तीन दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि 1971 के बाद देश ने पहली बार एक सरकार को प्रो इंकम्बेंसी जनादेश दिया है।ये जीत सच्चाई की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है। 

PunjabKesari
मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • 7 महीने बाद एक बार फिर मुझे जापान की धरती में आने का मौका मिला था। पिछले बार जब मैं आया था तब मेरे मित्र शिंजो आबे पर भरोसा कर आपने उन्हें जिताया था। इस बार जब मैं आया हूं तब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने इस प्रधान सेवक पर पहले से ज्यादा प्यार और विश्वास जताया है।
  • लोकतंत्र के प्रति भारत के सामान्य जन की निष्ठा अटूट है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं और लोकतांत्रिक प्रणाली दुनिया में अग्रणी है। भारत की यही शक्ति 21वीं सदी के विश्व को नई उम्मीद देने वाली है
  • न्यू इंडिया की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ये जनादेश मिला है। जो पूरे विश्व के साथ हमारे संबंधों को नई ऊर्जा देगा।
  • सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के जिस मंत्र पर हम चल रहे हैं, वो भारत पर दुनिया के विश्वास को भी मजबूत करेगा।
  • जब दुनिया के साथ भारत के रिश्तों की बात आती है तो जापान का उसमें एक अहम स्थान है। ये रिश्ते आज के नहीं हैं, बल्कि सदियों के हैं। इनके मूल में आत्मीयता है, सद्भावना है, एक दूसरे की संस्कृति और सभ्यता के लिए सम्मान है।
  • गांधी जी की एक सीख बचपन से हम लोग सुनते आए हैं और वो सीख थी 'बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो'।
  • भारत का बच्चा-बच्चा इसे भली भांति जानता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि जिन तीन बंदरों को इस संदेश के लिए बापू ने चुना उनका जन्मदाता 70वीं सदी का जापान है

 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News