PM मोदी DGP सम्मेलन में लेंगे हिस्सा...नड्डा भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 05:31 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार से आरंभ हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन में शनिवार और रविवार को भाग लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन राजधानी दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में हो रहा है। सम्मेलन में साइबर अपराध, मादक पदार्थों के खिलाफ जंग, आतंकवाद से निपटने की चुनौतियों और वामपंथी उग्रवाद सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
PunjabKesari
उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक में पार्टी की नौ दिवसीय ‘विजय संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा विजयपुरा से शुरू होगी और पूरे राज्य से होकर गुजरेगी। राज्य विधानसभा के चुनाव में अब चूंकि लगभग चार महीने ही बचे हैं, लिहाजा भाजपा ने अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। 

कश्मीर में बर्फबारी : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग ठप, विमान सेवाएं प्रभावित 
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी होने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया और घाटी से आने-जाने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। पहलगाम और गुलमर्ग के साथ-साथ अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, बडगाम, कुपवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर यातायात की आवाजाही रामबन तथा बनिहाल के बीच बर्फबारी और पत्थर गिरने के कारण ठप पड़ गई। 

त्रिपुरा में ‘लोकतंत्र बहाल' करने के लिए आज रैली करेंगी माकपा, कांग्रेस 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा में ‘‘संविधान को बचाने'' तथा ‘‘लोकतंत्र बहाल'' करने की कवायद के तौर पर शनिवार को अगरतला में एक रैली करेंगी। माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी और कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रैली में शामिल होने वाले लोग किसी राजनीतिक दल का झंडा लेकर नहीं चलेंगे।

मप्र में इस साल वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा योजना आज से होगी शुरु 
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार इस वर्ष शनिवार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष तीर्थयात्रा कार्यक्रम शुरु करने जा रही है और अगले दो महीनों में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) डॉ. राजेश राजौरा ने कहा, ‘‘ 21 जनवरी से 29 मार्च तक देश के विभिन्न पवित्र स्थानों की तीर्थयात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को ले जाने के लिए मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से बीस ट्रेनें रवाना होंगी।'' 

मौनी अमावस्या पर संगम रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए रहेगा बंद
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या शनिवार 21 जनवरी को प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेगा। रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस दौरान यहां ट्रेनों की आवाजाही रहेगी, लेकिन यात्रियों को प्रयाग जंक्शन जाकर ट्रेनें पकड़नी होंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News