बिहार में रैली के दौरान पीएम मोदी ने लालू परिवार पर कसा तंज, कहा- ''ये जमानत पर चल रहे...''

punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले आज यानि की 24 अक्टूबर को पीएम मोदी बिहार के समस्तीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक रैली में संबोधन के दौरान लालू यादव के परिवार तंज कसा। इसी के साथ पीएम ने विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एनडीए सरकार के काम भी गिनाए। पीएम ने अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, "ये जमानत पर चल रहे..."  खबर के अनुसार पीएम मोदी ने इस पर और कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका सीधा इशारा भ्रष्टाचार के मामलों की ओर था।

PunjabKesari

अबकी बार फिर मोदी सरकार

पीएम मोदी ने मैथिली ठाकुर विवाद के बीच पाग (पारंपरिक पगड़ी) पहनी और मखाने की माला भी स्वीकार की। उन्होंने कहा, "पूरा बिहार आज एक ही बात कह रहा है— 'अबकी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार फिर सुशासन सरकार।'

कर्पूरी ठाकुर के रास्ते पर NDA सरकार

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार को गरीबों का सेवक बताते हुए कहा कि एनडीए सरकार हर गरीब को पक्का घर, मुफ्त अनाज, पीने का पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएँ दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी महान जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चल रही है और सभी पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। पीएम मोदी ने कहा, "ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसे हमारी सरकार ने ही मान्यता दिलाई।" उन्होंने आगे कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया गया है।

PunjabKesari

'कर्पूरी जी का अनमोल योगदान'

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत माता का 'अनमोल रत्न' बताते हुए कहा, "हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवार से आने वाले लोग आज इस मंच पर खड़े हैं, इसमें कर्पूरी जी का ही योगदान है।" उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के मौके को अपनी सरकार के लिए सौभाग्य की बात बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News